यूपी के सरकारी कर्मचारियों-पेंशनर्स के लिए खुशखबरी, DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला

Lucknow: उत्तर प्रदेश के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है.  यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी का फैसला लिया है. इस फैसले के बाद राज्य कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया है. इसका सीधा फायदा जून में मिलने वाली सैलरी और पेंशन में दिखाई देगा.

उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को लाभ मिलेगा. बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता महंगाई के बढ़ते दबाव के बीच कर्मचारियों की आय में राहत देने वाला माना जा रहा है. वित्त विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य सचिव दीपक कुमार ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी कर दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *