Punjab: गुरदासपुर जिले के कस्बा कलेर खुर्द के पास गुरुवार सुबह अमृतसर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अमृतसर से जम्मू जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में बस सवार 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 5 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना का कारण फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हादसे के शिकार दोनो छात्र अमृतसर के एक प्राइवेट कालेज में पढ़ते है। कालेज से पेपर देने के बाद वह अपने आठ दोस्तों के साथ अमृतसर से जम्मू टूरिस्ट बस नंबर जेके 02 डीएस 8849 पर बैठ कर अपने घर जा रहे थे।एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि सुबह सात बजे एक टूरिस्ट बस पलटने से दो छात्रों की मौत हो गई। जिस दौरान करीब आठ लोग घायल हुए हैं। फिलहाल मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस दौरान बस के पीछे से आ रही करीब पांच गाड़ियां भी आपस में टकराई है। हालांकि इस दौरान उन गाड़ियों में किसी को कोई चोट नहीं पहुची है।