10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान

Rajya Sabha Election schedule: चुनाव आयोग ने जून-जुलाई में खाली होने वाली 24 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा कर दी है. चुनाव आयोग की ओर से जानकारी दी गई है कि 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों पर 18 जून 2026 को चुनाव कराया जाएगा. चुनाव आयोग की घोषणा के बाद संबंधित राज्यों में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं.

जिन राज्यों में चुनाव होने हैं उनमें आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम शामिल हैं. आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक में सबसे अधिक चार-चार सीटों पर मतदान कराया जाएगा.

राज्यसभा चुनाव का शेड्यूल

नामांकन की आखिरी तारीख8 जून 2026, सोमवार
नामांकन की जांच 9 जून 2026, मंगलवार
नाम वापस लेने की अंतिम तारीख11 जून 2026, गुरुवार
मतदान की तारीख 18 जून 2026, गुरुवार 
मतदान का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक
मतगणना 18 जून 2026, शाम 5 बजे
चुनाव पूरा होने की तारीख20 जून 2026, शनिवार

इसे भी पढ़ें:-10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए चुनाव का ऐलान, जानिए कब होगा मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *