राजोरी में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2-3 आतंकियों के फंसे होने की आशंका

J&K: जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के गंभीर मुगलान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है. यह ऑपरेशन सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जा रहा है. खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों को 2 से 3 आतंकवादियों की गतिविधि की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाशी अभियान चलाया. इसी दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी की और मुठभेड़ शुरू हो गई.

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है. अतिरिक्त जवानों को भी मौके पर भेजा गया है ताकि आतंकियों के भागने के सभी रास्तों को बंद किया जा सके. अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन अभी जारी है और इलाके में लगातार तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. सुरक्षा एजेंसियां आसपास के जंगलों और पहाड़ी क्षेत्रों में भी सघन सर्च अभियान चला रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *