दिल्ली के फर्नीचर मार्केट में लगी भीषण आग, 300 दुकानें खाक होने की आशंका

Delhi: दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में फर्नीचर मार्केट में भीषण आग लग गई. जिसमें 250 से 300 दुकानों के जलने की आशंका है. माना जा रहा है कि 27वें फ्लो पर एसी फटने से यह हादसा हुआ है. फिलहाल अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को तुरंत दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी पहुंचती, तब तक लोग अपने-अपने तरीके से आग बुझाने में जुटे रहे. लेकिन आग रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद दमकल की गाड़ियां काफी लेट से पहुंची, जिससे दुकानदारों का काफी नुकसान हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *