West Bengal: पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर हुई रीवोटिंग के बाद काउटिंग जारी है. यहां गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से पुनर्मतदान संपन्न हो गया था. 285 मतदान केंद्रों में से किसी से भी हिंसा, तनाव या चुनावी धांधली की कोई रिपोर्ट नहीं मिली.
ताजा अपडेट के मुताबिक, देबांग्शु पांडा को अब तक 72082 वोट मिल चुके हैं. वहीं अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी सीपीएम उम्मीदवार शंभुनाथ कुर्मी के खिलाफ 44,891 वोटों से आगे चल रहे हैं. दूसरी तरफ इस सीट से पहले विधायक रहे और टीएमसी कैंडिडेट जहांगीर खान को महज 2,902 वोट मिले हैं और उनकी जमानत जब्त होनी तय मानी जा रही है.
21 मई को हुई वोटिंग के दौरान क्या रहा था प्रतिशत?
फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई थी। इस दौरान शानदार वोटिंग परसेंटेज सामने आया था और यहां 86 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई थी।
टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान पीछे हटे, अब किसके बीच मुकाबला?
इस सीट पर टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान का सबसे ज्यादा चर्चा था, उन्होंने दोबारा वोटिंग से पहले ही मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था। लेकिन उनका नाम ईवीएम उम्मीदवार के तौर पर दर्ज था। अब फाल्टा में मुख्य मुकाबला 3 उम्मीदवारों के बीच है, जिसमें भाजपा के देबांग्शु पांडा, कांग्रेस के अब्दुल रजाक मोल्ला और CPIM के शंभू नाथ कुर्मी हैं।