Ganga Dussehra 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 25 मई को गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं थीं. इसलिए इस दिन गंगा दशहरा बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है.
धार्मिक मान्यता के अनुसार, गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और और शुभ फल मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि गंगा दशहरा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में.
गंगा दशहरा 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार गंगा दशहरा 25 मई को मनाया जाएगा.
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत-25 मई को सुबह 04 बजकर 30 मिनट पर
ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि का समापन- 26 मई को सुबह 05 बजकर 10 मिनट पर
गंगा दशहरा पर क्या करना चाहिए
- गंगा दशहरा पर सुबह जल्दी उठकर नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए. अगर संभव हो तो इस दिन गंगा नदी में जाकर स्नान करें.
- नहाने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करना चाहिए.
- इसके अलावा इस दिन घर के कोने-कोने में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए.
- मां गंगा की उपासना करनी चाहिए.
- मां गंगा और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना चाहिए.
- इसके अलावा ये दिन दान-पुण्य के कार्यों के लिए भी शुभ होता है.
गंगा दशहरा पर किन चीजों का दान करें
- गंगा दशहरा पर सूती कपड़ों का दान करने से दरिद्रता दूर होती है.
- पंखा या छाता दान करने से कष्टों से राहत मिल जाती है.
- जूते-चप्पल का दान जीवन की परेशानियों से मुक्ति दिलाता है.
- गुड़ और तिल का दान सेहत में सुधार लाता है.
- गंगा दशहरा पर पानी के मटके का दान करें. इससे समस्त पापों का नाश हो जाएगा.
- इस दिन शरबत या ठंडा जल का दान बेहद शुभ माना जाता है. कहते हैं इससे जीवन में शांति और संतोष आता है.
- इस पावन दिन पर अनाज का दान करने से अन्न की कभी कमी नहीं होती.
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानें रेट