मुंबई-आगरा हाईवे पर डंपर-ट्रक की टक्कर, पीछे से भिड़ी बस, 6 की मौत, 26 घायल

Maharashtra: महाराष्ट्र के धुले जिले से सोमवार सुबह एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मुंबई आगरा हाईवे पर करीब तीन गाड़ियों का एक एक्सीडेंट हुआ. इसमें एक डंपर एक ट्रक पर पलट गया और फिर पीछे से आ रही एक प्राइवेट ट्रैवल्स बस ने भी इन गाड़ियों को टक्कर मार दी. इस एक्सीडेंट में करीब 6 लोगों की मौत हो गई और करीब दस से बारह लोग घायल हो गए.

हादसे के बाद बस और गाड़ियों के भीतर चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कई यात्री गाड़ियों के भीतर ही फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस, हाईवे पुलिस और राहत बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *