भीषण गर्मी के बीच पीएम मोदी की जनता से अपील, बोले- बरतें सावधानी प्यासे को जरुर पिलाए पानी

pm modi: भारत के अलग-अलग राज्यों में भीषण गर्मी के कहर ने लोगों की परेशानी को बड़ा दिया है। बड़ी संख्या वाले शहरों का तापमान 40 से ऊपर बढ़ रहा है जिससे लोगों को घरों से बाहर निकलने में मुश्किले हो रही है। केरल में मॉनसून की एंट्री जल्द ही होने वाली है लेकिन देश के बाकी हिस्सों में मॉनसून को पहुंचने में समय लग सकता है। ऐसे में पीएम ने देश की जनता से की बड़ी अपील।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा की देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है मैं सभी देशवासियों से अनुरोध करता हूं कि भीषण गर्मी के बीच जितनी अधिक सावधानी बरत सकें, अवश्य बरतें।

प्यासे को पानी दें

पीएम मोदी ने कहा- “ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य पिलाये मैं ऐसे लोगों की सराहना करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर किसी बर्तन में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।”

करुणा के साथ एक-दूसरे का ध्यान रखें

पीएम मोदी ने कहा- इस भीषण गर्मी में हमें अपने आसपास के पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए। अपने घर, बालकनी, छत, दुकान या ऑफिस के बाहर पानी से भरा एक छोटा-सा बर्तन जरुर रखे किसी प्यासे पक्षी के लिए जीवनदान बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *