महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम

Maharashtra: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने मंगलवार को सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर ‘लोकमान्य मधु दंडवते रेलवे टर्मिनस’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। अधिकारियों ने बताया कि यह फैसला दिवंगत समाजवादी नेता मधु दंडवते के सम्मान में लिया गया है, जिन्हें कोंकण रेलवे का “शिल्पकार” माना जाता है। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। मुख्यमंत्री कार्यालय के बयान के अनुसार, अब इसे अंतिम स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *