ATS का ड्रग्स के खिलाफ बड़ा एक्शन, गुजरात समुद्री मार्ग पर 1150 करोड़ की कोकीन किया जब्त

Gujarat: भारतीय तटरक्षक बल और गुजरात एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) को एक बड़ी सफलता मिली है, जहां सुरक्षा बलों ने बुधवार को एक बड़े संयुक्त ऑपरेशन में करीब 1,150 करोड़ रुपये मूल्य की 115 किलोग्राम कोकीन जब्त की है. यह ऑपरेशन 25 और 26 मई की दरम्यानी रात को चलाया गया. गुजरात ATS को समुद्री मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी की विशेष खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर भारतीय तटरक्षक बल के साथ मिलकर कार्रवाई की योजना बनाई गई.

जानकारी के मुताबिक, एटीएस कर्मियों को लेकर भारतीय तटरक्षक बल की इंटरसेप्टर नौकाओं ने मुंद्रा एंकरिज क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया. इसी दौरान मुंद्रा तट से करीब पांच नॉटिकल मील दूर खड़े एक कंटेनर जहाज एमवी यूरोप पर संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं.  एटीएस कर्मियों ने कार्रवाई करते हुए टीम ने समुद्र से पांच बैग बरामद किए. जब इन बैगों की जांच की गई तो उसमें सफेद रंग का पाउडर मिला. शुरुआती परीक्षण में यह पदार्थ कोकीन निकला. अधिकारियों के अनुसार, कुल 115 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें प्रत्येक पैकेट का वजन लगभग एक किलो था. इस तरह कुल 115 किलो कोकीन जब्त की गई.

इसे भी पढ़ें:-महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, सावंतवाड़ी रेलवे स्टेशन का बदलेगा नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *