कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया आज देगें इस्तीफा, दोपहर 3 बजे जाएंगे लोकभवन

Karnataka news: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज ब्रेकफास्ट मीटिंग बुलाई थी, जिसमें डीके शिवकुमार समेत कई मंत्री शामिल हुए. पहले सभी ने साथ बैठकर नाश्ता किया उसके बाद सिद्धारमैया ने कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया जिसमे गृह मंत्री ने पहले ही उनके इस्तीफे की पुष्टि कर दी थी।

कुछ संकेत यह है कि सिद्धारमैया ने इस्तीफा देने का फैसला इसलिए किया, क्योंकि यह संदेश सीधे पार्टी के शीर्ष नेता, राहुल गांधी की ओर से आया था। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बार-बार कहा है कि यदि लोकसभा में विपक्ष के नेता उनसे ऐसा करने को कहेंगे, तो वह इस्तीफा दे देंगे।

कार्यालय द्वारा साझा की गई  एक तस्वीर में, सिद्धारमैया को भावुक शिवकुमार को गले लगाते देखा गया। एक और शिवकुमार को सिद्धारमैया के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेते हुए देखा गया

और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सिद्धारमैया को राज्यसभा की पार्टी में बड़ी राष्ट्रीय भूमिका की पेश की लेकिन सिद्धारमैया ने इस केंद्रीय भूमिका को स्वीकार नहीं किया है।

दक्षिणी राज्य में नए मुख्यमंत्री की उम्मीद में राजनीतिक बढ़ रही है, कर्नाटक के प्रभारी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को स्पष्ट किया कि कांग्रेस ने राज्य में अपने विधायकों दल की कोई भी बैठक नहीं बुलाई है उन्होंने मीडिया से इस मुद्दे पर अटकलें न लगाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *