Chand Mera Dil Full Movie Collection: ‘चांद मेरा दिल,अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टार की फिल्म बीते 10 दिनों से सिनेमाघरों में चल रही है। अब तक फिल्म ने महज 24 करोड़ रुपयों की ही कमाई कर पाई है। फिल्म के कलेक्शन के मेकर्स को निराश किया है और उम्मीदों से कम कमाई की है। रिलीज से पहले कम प्रचार के बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की है। रिपोर्ट के अनुसार, नौवें दिन फिल्म की कमाई में पिछले दिन की तुलना में 34.6% की वृद्धि दर्ज की गई। लक्ष्य और अनन्या अभिनीत इस फिल्म ने नौवें दिन 2,704 शो में 1.75 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारतीय नेट कलेक्शन 24 करोड़ रुपये हो गया है।
पहले ही दिन से हुई थी धीमी शुरुआत
फिल्म ने पहले दिन महज 3 करोड़ रुपयों की ही ओपनिंग की इसके बाद दूसरे दिन 3.65 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे दिन 4.25 और चौथे दिन 2.25 करोड़ रुपयों का कलेक्शन फिल्म ने किया था। इसके बाद पांचवे दिन 2.10, छठवें दिन 1.90, सातवें 2.20 और आठवें 1.75 करोड़ रुपयों का कलेक्श किया है। नौंवे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं दसवें का कलेक्शन 1.75 करोड़ रुपये रहा है। अब तक फिल्म ने 24 करोड़़ रुपयों की कमाई कर ली है।
क्या है फिल्म कहानी?
यह फिल्म दो ऐसे किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो हैदराबाद में कॉलेज के दिनों में मिलते हैं, उन्हें प्यार हो जाता है और फिर अचानक अनचाही प्रेग्नेंसी का सामना करना पड़ता है. लड़की बच्चे को जन्म देने का फैसला करती है और दोनों शादी कर लेते हैं. लेकिन असली ड्रामा शादी के बाद शुरू होता है. जिम्मेदारी और तनाव के चलते उनके रिश्ते में दरार आने लगती है. बात इतनी बढ़ जाती है कि एक बहस के दौरान हिंसा हो जाती है, जो इस कहानी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट है. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है.
डांस सीन पर हुआ बड़ा विवाद
फिल्म के एक सीन में अनन्या पांडे का किरदार ‘चांदनी’ एक फ्यूजन क्लासिकल डांस करती नजर आती है. इसमें भरतनाट्यम, हिप-हॉप और लॉकिंग-पॉपिंग का मिक्सअप है. इस डांस वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब बवाल मचा. क्लासिकल डांसर्स से लेकर लेखकों तक, हर कोई अनन्या को ट्रोल करने या उनके सपोर्ट में खड़ा नजर आया