15 October 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 15 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और गुरुवार का दिन है. इस दिन ज्येष्ठा नक्षत्र के सौभाग्य योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
15 October 2026 ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
आज आपका मन किसी बड़े और जरूरी फैसले को लेकर कंफ्यूज रहेगा। स्वतंत्र सोच के कारण आप मनमानी करना चाहेंगे, पर आज संयम ही आपका सबसे बड़ा हथियार है। जल्दबाजी में लिया गया कोई भी फैसला कल को बड़ी परेशानी बन सकता है। पैसों की कमी से जो काम महीनों से रुका था, उसमें आज तेजी आएगी। जिस काम में आप पूरी एकाग्रता लगाएंगे, किस्मत वहीं साथ देगी। ध्यान भटकने न दें।
वृषभ राशि
आज का दिन अपनों के नाम। परिवार के साथ बैठकर पुराने झगड़े या किसी पुरानी प्रॉब्लम का सॉल्यूशन निकल आएगा, जिससे घर में शांति लौटेगी। भविष्य को लेकर किसी करीबी से सीरियस बात होगी। अगर पार्टनरशिप में बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो एग्रीमेंट के हर पॉइंट को 2 बार पढ़ लें। सिंगल लोगों की किसी खास से मुलाकात दिल की धड़कन बढ़ा सकती है। नौकरी ढूंढ रहे लोगों को इंटरव्यू कॉल आ सकता है।
मिथुन राशि
आज बैलेंस बनाकर चलना होगा। सबसे ज्यादा ध्यान गाड़ी चलाते वक्त रखें, छोटी सी चूक भी चोट या चालान का कारण बन सकती है। शाम को परिवार या दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान मूड फ्रेश कर देगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार है, स्पोर्ट्स या किसी कॉम्पिटिशन में नाम होगा। शॉपिंग का मन करेगा पर बजट देखकर ही खर्च करें। वाणी पर कंट्रोल रखें, आपकी एक कड़वी बात बना बनाया रिश्ता बिगाड़ सकती है।
कर्क राशि
पिताजी के साथ किसी बात पर अनबन हो सकती है, पर उनकी डांट के पीछे की सलाह को इग्नोर मत कीजिए, वही सलाह 2 दिन बाद आपके बहुत काम आएगी। घर में रेनोवेशन या किसी नए काम की प्लानिंग होगी, जिसके लिए पैसों का जुगाड़ भी सोचना पड़ेगा। हेल्थ में लापरवाही भारी पड़ेगी, छोटी सी खांसी-बुखार को भी हल्के में न लें। अपनी पर्सनल बातें हर किसी से शेयर न करें। आज का मंत्र: कम बोलें, ज्यादा सुनें।
सिंह राशि
आज दिल आध्यात्म की तरफ झुकेगा। मंदिर जाना, पूजा-पाठ या किसी धार्मिक काम में शामिल होने से सुकून मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य की इमोशनल बात दिल को छू जाएगी, पर तुरंत जवाब न दें, ठंडे दिमाग से समझें। बिजनेस में थोड़ी टेंशन रहेगी, पर आपका कॉन्फिडेंस आपको जिताएगा। समाज में इज्जत बढ़ने के पूरे योग हैं।
कन्या राशि
स्टूडेंट्स के लिए गोल्डन डे। पढ़ाई के साथ-साथ किसी नई ट्रेनिंग, इंटर्नशिप या नई जगह सीखने का मौका मिलेगा। पहले की गई गलतियों से अब आपने सीख लिया है, वही सीख आज आपकी ताकत बनेगी। जीवनसाथी के करियर से जुड़ी गुड न्यूज पूरे घर में मिठाई बंटवाएगी। इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर करें तो भविष्य में मोटा मुनाफा होगा। भाई-बहन से छोटा-मोटा झगड़ा हो सकता है, पर प्यार से सुलह भी हो जाएगी।
तुला राशि
आज किसी बड़े और प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आपकी लाइफ का टर्निंग पॉइंट बन सकती है। यात्रा के योग प्रबल हैं, और ये यात्रा सिर्फ घूमना नहीं, काम की भी होगी। विदेश से जुड़े बिजनेस या जॉब में खुशखबरी मिलेगी। हर काम को लिस्ट बनाकर करें। अपनी जिम्मेदारी दूसरों पर छोड़ेंगे तो सिर्फ निराशा हाथ लगेगी। सेहत के लिए तला-भुना अवॉइड करें।
वृश्चिक राशि
दिन ऊपर से नॉर्मल लगेगा, पर अंदर ही अंदर बड़े फैसले की तैयारी चल रही है। आपकी प्रैक्टिकल सोच आपको सही रास्ता दिखाएगी। मन में नए-नए क्रिएटिव आइडिया आएंगे। काम ज्यादा होने से थकान और सिरदर्द हो सकता है, बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें। संतान के किसी फैसले से मन थोड़ा परेशान रहेगा, डांटने की बजाय दोस्त बनकर बात करें। सरकारी दफ्तर में अटका हुआ काम आज क्लियर हो सकता है।
धनु राशि
आज का थीम है – ‘गलती से सीखो’। बीती गलतियों को दोहराने से बचें। ऑफिस में कुछ लोग जलन के कारण आपके काम में रोड़ा अटका सकते हैं, अपनी अगली प्लानिंग किसी को न बताएं। किसी अनजान पर आंख बंद करके भरोसा करना खतरे से खाली नहीं। दूर के रिश्तेदार से कोई ऐसी खबर आ सकती है जिससे मन उदास हो। पर घर में किसी पूजा या फंक्शन की तैयारी से माहौल फिर से पॉजिटिव हो जाएगा।
मकर राशि
आपकी मेहनत आज बोलेगी। ऑफिस में आपकी लगन और डेडिकेशन से सीनियर्स खुश होंगे और आपको अलग पहचान मिलेगी। पार्टनर की तरफ से कोई प्यारा सा सरप्राइज दिन को रोमांटिक बना देगा। नई गाड़ी या बाइक लेने का विचार जोर पकड़ेगा। परिवार में किसी की हेल्थ को लेकर लापरवाही न करें, समय पर डॉक्टर को दिखा दें।
कुंभ राशि
जेब पर भारी दिन। खर्चे आपकी सोच से ज्यादा हो सकते हैं, इसलिए सुबह ही बजट बना लें। नया घर या प्रॉपर्टी खरीदने का सपना आ रहा है तो पहले बैंक बैलेंस और लोन की कैलकुलेशन कर लें, इमोशन में फैसला न लें। परिवार की कोई पुरानी टेंशन बातचीत से ही सुलझेगी। अगर मन बहुत परेशान है तो पिताजी से बात करें, उनकी सलाह रामबाण होगी। बच्चे अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाएंगे।
मीन राशि
आज हर कदम फूंक-फूंक कर रखें। जल्दबाजी में किया गया काम, खासकर ऑफिस का, बॉस की डांट का कारण बन सकता है। हर फाइल को 2 बार चेक करें। जुबान पर कंट्रोल बहुत जरूरी है, मजाक में कही बात भी सीनियर को बुरी लग सकती है। शाम को परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनेगा। बिजनेस करने वालों को अच्छा प्रॉफिट और नौकरी वालों को यात्रा के दौरान किसी बड़ी अपॉर्च्युनिटी की जानकारी मिल सकती है।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-कन्या पूजन में एक लड़के को क्यों बिठाते हैं? जानें रहस्य और पूजन करने की सही विधि