प्रयागराज में एक ही परिवर के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

 Uttar Pradesh: प्रयागराज जिले के मलाका शहर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक घर के अंदर से 4 लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यहां बंद कमरे में पुलिस ने देखा की वीरेंद्र वैश्य, उनकी पत्नी और उनकी बेटी मीनाक्षी की लाश अलग-अलग पड़ी मिली। तीनों के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं पिता-पुत्री और मां की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर का दरवाजा बाहर से बंद था। कमरे से बदबू आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। 4 लाश बरामद की गई। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंची है। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि इसे हत्या का मामला माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *