दो बसों की टक्कर में 7 की मौत, 40 घायल

Gujarat: गुजरात के सूरत जिले के बारडोली गांव के पास एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। जिसमें गुजरात और महाराष्ट्र की 2 बसों के बीच भीषण टक्कर हो गया। इस बीच एक बस पलट जाने से उसमें आग लग गई। इस खौफनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 40 लोग घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक कि सभी मृतक उस बस में यात्रा कर रहे थे जिसमें आग लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना उवा गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 पर हुई, और उन्होंने यह भी बताया कि यह सड़क महाराष्ट्र को गुजरात से जोड़ती है। सूरत जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश ने बताया कि एक बस सूरत से धुले जा रही थी, जबकि दूसरी बस महाराष्ट्र के चालीसगांव से सूरत की ओर आ रही थी।

एसपी ने बताया कि बारडोली से व्यारा जाने वाले राजमार्ग पर, महाराष्ट्र जा रही बस एक ट्रैक्टर से टकरा गई। संतुलन बिगड़ने के बाद, बस डिवाइडर पार कर गई और महाराष्ट्र की तरफ से आ रही दूसरी बस से जा टकराई, जिससे बस पलट गया और सड़क के किनारे एक निचले हिसे में जा गिरा। जिससें बस में आग लग गई. उन्होंने बताया कि पुलिस, दमकल विभाग और सूरत तथा पड़ोसी जिले के अधिकारियों की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया।

उन्होंने कहा कि हमने बस में फंसे कई यात्रियों को बचाया और घायलों को बरदोली अस्पताल पहुंचाया। दोनों बसों में सवार लगभग 40 लोग घायल हुए, जबकि सात लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक उस बस में सवार थे जिसमें आग लगी थी. मुंबई के, राज्य के परिवहन मंत्री ने प्रताप सरनाइक ने बस दुर्घटना में मारे लोगों के परिवारों को 10 लाख रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा करते हुए इसे बेहद दुखद और दर्दनाक बताया, सरनाइक ने कहा कि मृतकों के वारिसों को 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायल यात्रियों को मुफ्त और सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार सुनिश्चित किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *