Google Chrome: भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी ने Google Chrome को लेकर एक ताजा एडवाइजरी जारी की है, जिसमें करोड़ों यूजर्स के लिए गंभीर चेतावनी जारी की गई है कि Chrome ब्राउजर में कई ऐसे सुरक्षा दोष पाए गए हैं जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के सिस्टम को निशाना बना सकते हैं.
बता दें कि Google Chrome के कुछ पुराने वर्जन सुरक्षा जोखिमों से प्रभावित हैं. यह खतरा Windows, macOS और Linux प्लेटफॉर्म पर चल रहे Chrome ब्राउजर से जुड़ा हुआ है. इन कमियों का फायदा उठाकर कोई भी हमलावर दूर बैठकर सिस्टम पर दुर्भावनापूर्ण कोड चला सकता है. इसके अलावा संवेदनशील जानकारी चोरी करना, सिस्टम को क्रैश करना या ब्राउजर की सेफ्टी लेयर्स को बायपास करना भी संभव हो सकता है.
Chrome को तुरंत कैसे अपडेट करें?
अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए Chrome को तुरंत नए वर्जन में अपडेट करें.
- अपडेट करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें.
- Google Chrome खोलें.
- ऊपर दाईं ओर मौजूद तीन डॉट (⋮) मेन्यू पर क्लिक करें.
- Help ऑप्शन चुनें.
- About Google Chrome पर क्लिक करें.
- Chrome अपने आप नए अपडेट की जांच करेगा और उसे इंस्टॉल कर देगा.
- अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करें.
इसे भी पढ़ें:-केरल के CM सतीसन का बडा ऐलान, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए बनेगा नया विभाग