केरल के CM सतीसन का बडा ऐलान, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और बुजुर्गों के लिए बनेगा नया विभाग

Kerala cabinet meeting: केरल के सीएम वी. डी. सतीसन ने कांग्रेस की तरफ से चुनावी घोषणा पत्र में दी गई गारंटियों में से दो को लागू करने का फैसला लिया है। सीएम सतीसन ने ऐलान किया कि अब से हर केरलवासी को बस में मुफ्त में यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। केरल की नई सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग में बुजुर्गों के लिए अलग से विभाग बनाने का निर्णय भी किया गया है।

सरकारी बसों में लोग कर पाएंगे मुफ्त में यात्रा

सीएम सतीसन ने कहा कि कैबिनेट की पहली मीटिंग में हमने चुनाव के दौरान किए गए 5 वादों में से अभी 2 को लागू करने का निर्णय किया है। इसमें पहला है केरल राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा, और दूसरा है सीनियर सिटीजन के लिए एक नया डिपार्टमेंट बनाना।’

बुजुर्गों के लिए नया कल्याण विभाग

बुजुर्गों के सम्मान और उनकी उचित देखभाल को सुनिश्चित करने के लिए केरल भारत का पहला ऐसा राज्य बनने जा रहा है जो बुजुर्गों के लिए एक समर्पित व अलग कल्याण विभाग बनाएगा।  जापानी मॉडल का अध्ययन  बुजुर्गों की देखभाल और उनके लिए बेहतरीन नीतियां बनाने हेतु सरकार जापान के नीतिगत मॉडल का अध्ययन करेगी।

15 जून से शुरू होगी मुफ्त यात्रा वाली स्कीम

केरल सीएम वी. डी. सतीसन ने आगे कहा कि मुफ्त यात्रा योजना आगामी 15 जून से सभी सामान्य बसों में शुरू हो जाएगी, जिसमें उम्र या आय की कोई सीमा नहीं देखी जाएगी। मुफ्त यात्रा योजना का फायदा ट्रांसजेंडर्स को भी मिलेगा। केरल सरकार इस स्कीम को चलाने के लिए 750-800 करोड़ रुपये का खर्च उठाएगी और यह रकम KSRTC को सौंपेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *