UP Police Cconstable cut off 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द ही यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026 जारी करेगा. इसके बाद उम्मीदवार ऑनलाइन कट ऑफ मार्क्स डाउनलोड और चेक कर सकेंगे. इस बार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (UP Police Constable Recruitment 2026) के तहत कुल 3267 पदों को भरा जाना है.
यूपी पुलिस कटऑफ
| कैटेगिरी | पुरुष संभावित कटऑफ | महिला संभावित कटऑफ |
| सामान्य (Gen) | 190-200 | 185-195 |
| ओबीसी (OBC) | 180-190 | 175-185 |
| ईडब्ल्यूएस (EWS) | 180–190 | 175–185 |
| अनुसूचित जाति (SC) | 160–170 | 155–165 |
| अनुसूचित जनजति (ST) | 130–145 | 125–140 |
कैसे चेक कर सकेंगे यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ 2026?
- उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कट ऑफ चेक करने के लिए की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर टॉप नोटिस सेक्शन देखें और यूपी पुलिस कांस्टेबल कट ऑफ मार्क्स पर क्लिक करें.
- अब आपको एक नए वेब पेज पर यूपी कांस्टेबल कट ऑफ 2026 पीडीएफ दिखाई देगा.
- फिर कांस्टेबल कट ऑफ 2026 पीडीएफ फाइल खोलें.
- इसके बाद कैटिगरी वाइज कट ऑफ सेक्शन सर्च करें और पीडीएफ डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
इसे भी पढ़ें:-एसएससी जीडी कॉन्स्टेबल आंसर की जल्द होगी जारी, लिंक ssc.gov.in पर होगा एक्टिवेट