Indian Army: भारतीय सेना अब अपने दुश्मनों को संभलने का कोई मौका नहीं देना चाहती. इसके लिए सेना ने अपनी ताकत को कई गुना बढ़ाने में जुटी हुई है. इसी क्रम में SMPP कंपनी ने भारतीय सेना को 100 ऑपरेशनल और 6 ट्रेनिंग “पीसकीपर (अग्निवेग)” जेट-आधारित कामिकाजे ड्रोन सौंप दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, पीसकीपर (अग्निवेग) एक स्वदेशी रूप से तैयार किया गया ड्रोन है और इसकी मारक क्षमता 180 किलोमीटर तक की बताई जा रही है. ये कामिकाजे ड्रोन 450 किमी/घंटा तक की रफ्तार और 5 मीटर से कम CEP सटीकता के साथ दुश्मन के ठिकानों पर सटीक हमला करने में सक्षम है.
इसे भी पढ़ें:-पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में निकली भर्ती, 30 जून तक करें आवेदन