गर्मियों में ठंडा पानी पीने के 5 बड़े नुकसान, इन उपायों से स्वास्थ्य को रखें सुरक्षित

Health tips: गर्मी के मौसम में अक्सर लोग बाहर से आने के बाद फ्रिज खोलते हैं और चिल्ड वाटर पीकर खुश हो जाते हैं. लेकिन ऐसा करना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है. एक हेल्थ वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, ठंडा पानी पीने से हमारी बॉडी असंतुलित हो सकती है. जिसका असर पाचन क्रिया पर पड़ता है और यह धीमा हो सकता है. ऐसे में ये लेख आपको बताएगा कि अचानक मौसम परिवर्तन में ठंडा पानी पीने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं और स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के आसान उपाय.

चिल्ड वाटर पीने के नुकसान
पाचन संबंधी समस्या
  • ठंडा पानी पीने से पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है. 
  • खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी लेने से पेट में ऐंठन, गैस और डकार जैसी समस्या हो सकती है. 
  • ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंडा पानी पाचन एंजाइम्स की गतिविधि को धीमा कर देता है. 
  • इस वजह से भोजन ठीक तरह से पच नहीं पाता.
गले और सर्दी-जुकाम
  • ठंडा पानी गले की खराश और नाक बहने जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. 
  • बदलते मौसम में यह और भी खतरनाक हो सकता है क्योंकि शरीर के प्रतिरोधक क्षमता में गिरावट के कारण वायरल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
इम्यूनिटी कमजोर होना
  • लगातार ठंडा पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है. 
  • कमजोर इम्यूनिटी के कारण सर्दी, जुकाम और अन्य संक्रमण जल्दी शरीर में फैल सकते हैं.
  •  विशेषज्ञों का सुझाव है कि बदलते मौसम में गुनगुना या तापमान के अनुसार पानी पीना बेहतर रहता है.
सिर दर्द और माइग्रेन
  • कुछ लोगों को ठंडा पानी पीने से सिर में तेज दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है. 
  • यह “ब्रेन फ्रीज” या सिर में रक्त वाहिकाओं के संकुचन के कारण होता है.
  •  अगर आपको माइग्रेन है तो ठंडा पानी पीने से बचें.
हृदय पर असर
  • अचानक ठंडा पानी पीने से रक्तस्राव या ब्लड प्रेशर में अस्थायी बदलाव हो सकता है.
  •  विशेषकर उन लोगों में जिन्हें हृदय संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें ज्यादा ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए.
स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने के उपाय

गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखने के लिए मिट्टी के घड़े का पानी (मटके का पानी) या सामान्य तापमान (Normal) का पानी पीना सबसे अच्छा होता है. यह पाचन में सुधार करता है, शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है. इसके अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, ताजे फलों का जूस, छाछ और ओआरएस के घोल को शामिल कर सकते हैं. इसके अलावा ऐसे फल और सब्जियां खाएं, जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो. तरबूज, खीरा, ककड़ी और संतरा न केवल हाइड्रेशन प्रदान करते हैं, बल्कि शरीर को जरूरी विटामिन्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भी देते हैं, जो चिलचिलाती गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़ें:-राम चरण की ‘पेड्डी’ फिल्म का टीजर आउट, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस शॉक्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *