यूपी में विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का प्रयास, छात्रवृत्ति योजना से जगी लाखों छात्रों में उम्मीद की किरण

Up News: उत्तर प्रदेश में शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए लगातार बढ़े कदम उठा रही है. इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी ने शिक्षा को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को सशक्त बना रही है. योगी सरकार की छात्रवृत्ति योजनाएं से लाखों परिवारों के लिए उम्मीद की नई किरण बनकर उभरी हैं.

छात्रवृत्ति योजना में अव्वल जिलें

लाभार्थियों की संख्या के मामले में प्रयागराज जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है. यहां 39,892 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ मिला है. यह सरकारी योजनाओं का लाभ बड़े पैमाने पर पात्र विद्यार्थियों तक पहुंच रहा है.

प्रयागराज के बाद आजमगढ़ के दूसरे स्थानों पर रहा, जहां 35,785 छात्र-छात्राओं के खातों में छात्रवृत्ति की राशि पहुंची है.

गाजीपुर में 32,872 छात्र-छात्राओं को भी लाभ मिला है।

जौनपुर में 31,475 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है.

कुशीनगर में 26,137 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई है.

8.88 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं हुए लाभान्वित

इस तरह वर्ष 2025-26 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत 8.88 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं को लाभान्वित किया गया है. इसमें 4 लाख 58 हजार से ज्यादा छात्राएं और 4 लाख 30 हजार से अधिक छात्र, 3 ट्रांसजेंडर शामिल है. छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक होना इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के प्रयास में सकारात्मक परिणाम दे रहे हैं.

कक्षा 9 और 10 के छात्रों को मिल रही छात्रवृत्ति

सरकार की योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को 150 रुपये प्रतिमाह की दर से अधिकतम 10 माह तक की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है. इसके अतिरिक्त 750 रुपये वार्षिक अनुदान भी दिया जाता है. इस प्रकार एक छात्र को कुल 2,250 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *