Karwa Chauth 2026: करवा चौथ का पावन पर्व इस साल 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को मनाया जाएगा. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी दांपत्य जीवन के लिए निर्जला व्रत रहती हैं और रात में चंद्रमा के दर्शन करके अपना व्रत खोलती हैं. इस पावन अवसर पर व्रती महिलाओं के मन में पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, सरगी, कथा और चंद्रोदय के समय को लेकर कई सवाल रहते हैं. आइए इस लेख में इन सभी सवालों के सटीक और विस्तृत जवाब जानते हैं. जिससे आपकी करवा चौथ से जुड़ी सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी.
करवा चौथ 2026 के शुभ मुहूर्त
- पूजा का शुभ समय: शाम 05:38 बजे से 06:56 बजे तक
- व्रत का समय: सुबह 06:31 बजे से रात 08:17 बजे तक
- चंद्रोदय का समय: रात 08:17 बजे
- चतुर्थी तिथि: 29 अक्टूबर रात 10:09 बजे तक
पूजा की सरल विधि
- सुबह स्नान के बाद व्रत का संकल्प लें – ‘मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये.’
- शाम को पूजा स्थान पर चौथ माता की फोटो या कैलेंडर लगाएं.
- कलश स्थापना करें, उसमें सिक्का, सुपारी, हल्दी, अक्षत डालें और ऊपर दीपक रखें.
- करवे में जल भरकर उसमें 4 या 7 सींकें लगाएं और अंदर चांदी का सिक्का डालें.
- दूसरा करवा सास के लिए तैयार करें, उसमें खील, बताशे, मिठाई और दक्षिणा रखें.
- मंत्र का जाप करें – नमः शिवायै शर्वाण्यै सौभाग्यं संतति शुभाम्. प्रयच्छ भक्तियुक्तानां नारीणां हरवल्लभे॥
- कथा सुनें, आरती करें.
- रात में थाली में दीपक, रोली, अक्षत, फूल, मिठाई और जल लेकर चांद को अर्घ्य दें. छलनी से पहले चांद और फिर पति का चेहरा देखकर व्रत खोलें.
इसे भी पढ़ें:-चक्रवात ‘अर्णब’ का UP पर असर, तीन दिन भारी बारिश की आशंका, सीएम योगी ने जारी किए निर्देश