Kannauj: कन्नौज के सदर कोतवाली क्षेत्र के बलारपुर कुटिया गांव में शनिवार (13 जून) सुबह एक घर के बाहर बना छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में छज्जे के मलबे के नीचे 8 लोग दब गए. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला.
घायलों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने 6 घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है. बताया जा रहा है कि सुबह की तेज बारिश के कारण घर का छज्जा कमजोर हो गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ. घटना के बाद मौके पर पुलिस और प्रशासन भी पहुंच गया है, और राहत एवं बचाव कार्य जारी है.
इसे भी पढ़ें:-बैलिस्टिक डिफेंस का परीक्षण सफल, मिसाइलों को हवा में नष्ट करने में सक्षम