Hyderabad: तेलंगाना में लगे भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.8 मापी गई, भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में था और यह आंध्र प्रदेश के राजामंड्री से लगभग 111 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में था। लेकिन झटके हल्के होने से किसी भी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन आधी रात अचानक धरती हिलने से लोगों की नींद उड़ गई।
अभी तक कोई नुकसान नहीं
अभी तक जान-माल के किसी नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है। लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मची रही। कई लोग घरों से बाहर निकल आए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह एक हल्का भूकंप था। तेलंगाना के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।