भारतीय सेना की नई यूनिफॉर्म को लेकर आया नया अपडेट, जाने क्या है ‘3B’ और ‘7A’ कोड

New delhi: भारतीय सेना की यूनिफॉर्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। भारतीय सेना के ड्रेस से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया हैं और अलग-अलग मौकों के लिए नई यूनिफॉर्म शामिल की गई हैं। सर्दियों में होने वाले खास कार्यक्रमों (सेरेमोनियल) के लिए सैनिकों और अधिकारियों, दोनों के लिए एक जैसी यूनिफॉर्म शुरू की गई है, साथ ही अधिकारियों के लिए सर्दियों की एक नई जैकेट भी यूनिफॉर्म की लिस्ट में शामिल की गई है।

3B, 7A,7B और 1C के बारे में जानिए

नियमों में ‘3B’ नाम की एक विंटर यूनिफॉर्म जोड़ी गई है; इसमें एक विंटर जैकेट भी शामिल है। ऐसी ही विंटर जैकेट पहले से ही इंडियन एयर फोर्स और इंडियन नेवी की यूनिफॉर्म का हिस्सा हैं, और अब इंडियन आर्मी ने भी इन्हें अपना लिया है। यह यूनिफॉर्म ‘स्टेशन’ (पीस स्टेशन) पर इस्तेमाल के लिए है, क्योंकि कॉम्बैट यूनिफॉर्म सिर्फ फील्ड स्टेशन पर ही पहनी जाती हैं।कॉम्बैट कैटेगरी में ‘7A’ नाम की एक नई यूनिफॉर्म जोड़ी गई है, जिसमें एक टी-शर्ट शामिल है। ‘7B’ यूनिफॉर्म सर्दियों के लिए कॉम्बैट जैकेट है। सर्दियों में होने वाले खास कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों के लिए ‘1C’ नाम की एक नई यूनिफॉर्म शुरू की गई है। पहले यह यूनिफॉर्म सिर्फ सैनिकों और जूनियर कमीशंड ऑफिसरों (JCOs) के लिए थी, लेकिन अब इसे अधिकारियों के लिए भी लागू कर दिया गया है। बता दें कि यूनिफॉर्म गहरे प्रतीकात्मक अर्थ रखता है। यह पहचान, व्यवस्था, अनुशासन और सामूहिक जुड़ाव का एक सशक्त प्रतीक है।  सैनिक भी इसे जिम्मेदारी और गर्व की सच्ची भावना से देखते हैं। कुल मिलाकर सेना की नई यूनिफॉर्म सैनिकों के लिए चर्चा का विषय हैं और सैनिक इन्हें पाकर गर्व और खुशी महसूस कर रहे हैं। जनता भी इन नई यूनिफॉर्म को देखकर उत्साहित नजर आ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *