UP में 4 करोड़ शिक्षक एरियर घोटाला, लखनऊ-अयोध्या समेत 14 ठिकानों पर CBI की बड़ी रेड

UP News: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ, अयोध्या, कुशीनगर, प्रतापगढ़ और अमेठी समेत कुल 14 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की. अधिकारियों के मुताबिक, यह कार्रवाई बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एरियर भुगतान में हुई लगभग 4 करोड़ रुपये की वित्तीय धोखाधड़ी और सरकारी धन के गबन के मामले में की गई है.

यह पूरा मामला बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षकों और अन्य लाभार्थियों के एरियर के भुगतान में बरती गई भारी अनियमितताओं से जुड़ा है. इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस घोटाले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया था. अदालत के निर्देशानुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने अब इस मामले को पूरी तरह से अपने हाथ में ले लिया है. CBI द्वारा इस संबंध में दर्ज की गई FIR में अब तक पांच लोगों को नामजद किया गया है, और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी, देखें 18 जून का लेटेस्ट रेट लिस्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *