IIT दिल्ली का फिर दुनिया में दबदबा, देश की 52 यूनिवर्सिटी का शानदार प्रदर्शन

Delhi: भारतीय उच्च शिक्षा ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में आईआईटी दिल्ली 118वें स्थान पर पहुंचकर किसी भी भारतीय संस्थान के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करने में सफल रहा है. ये किसी भारतीय संस्थान के लिए अब तक का सर्वोच्च स्थान है, जिसे पहली बार आईआईटी-बॉम्बे ने 2025 की रैंकिंग में हासिल किया था. आईआईटी-बॉम्बे, जो अतीत में देश की सूची में शीर्ष पर रहा था, 129वें स्थान से गिरकर 134वें स्थान पर आ गया है. पिछले साल भी यह 11 रैंक नीचे गिर गया था.

क्यूएस की सीईओ जेसिका टर्नर ने कहा, लंदन में बृहस्पतिवार तड़के जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में भारत के 19 राज्यों के कुल 52 विश्वविद्यालयों को जगह मिली है. सबसे बड़ी युवा आबादी का देश भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी प्रतिनिधित्व वाली उच्च शिक्षा प्रणाली बन गया है. करीब, 52 फीसदी भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों ने प्रदर्शन में सुधार किया है. पिछले एक दशक में भारत की हिस्सेदारी में 271 फीसदी (14 से बढ़कर 52) की वृद्धि हुई है, जो कि जी-20 देशों में सबसे तेज़ है.

इसे भी पढ़ें:-UP में 4 करोड़ शिक्षक एरियर घोटाला, लखनऊ-अयोध्या समेत 14 ठिकानों पर CBI की बड़ी रेड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *