New Delhi: दिल्ली सरकार आम लोगों को सरकारी सेवाएं उनके घर के निकट और सरल तरीके से उपलब्ध कराने के लिए 18 जून से 20 जून तक राजधानी के 42 स्थानों पर व्यापक जन कल्याण शिविरों का आयोजन कर रही है. दिल्लीवासियों को अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि उन्हें अब एक छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं मिलेंगी. जहां लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकेंगे और उनमें रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे.
एक छत के नीचे सभी सरकारी सेवाएं
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि जन कल्याण शिविरों का उद्देश्य शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाना और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से मिले. इसी उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को इन शिविरों में भाग लेने और मौके पर ही अधिकतम मामलों का निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने बताया कि अधिकांश शिविर विद्यालय परिसरों में लगाए जाएंगे ताकि नागरिकों को सुविधाजनक और सुलभ स्थान उपलब्ध हो सके. शिविरों में आने वाले लोगों के बैठने, प्रतीक्षा करने और आवश्यक सहायता प्राप्त करने की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी. सभी शिविर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होंगे.
इन सुविधाओं का उठा सकते हैं लाभ-
पिंक कार्ड, राशन कार्ड, ई-श्रम कार्ड, जनधन खाता, लखपति बिटिया योजना, पीएम उदय योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, आधार पंजीकरण काउंटर.
टैलेंट हब- हौसलों की उड़ान, राष्ट्रीय वयोश्री योजना, गृह कर संबंधी, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, एमएसएमई/ उद्योगों के लिए ऋण सुविधा, एक पेड़ मां के नाम, SC/ST योजनाएं (स्कॉलरशिप, उच्च शिक्षा अध्ययन सहायता, जाति प्रमाण पत्र आदि).
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, विधवा पुत्री विवाह सहायता, पानी का लेट बिल जुर्माना माफी योजना व अवैध कनेक्शन नियमितिकरण, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन सहित अन्य पेंशन से संबंधित मामले, 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व बीपीएल कार्ड धारकों के लिए आयुष्मान कार्ड.
इसे भी पढ़ें:-धर्म की मर्यादा में ही रहकर धन कमाओ: दिव्य मोरारी बापू