Kanpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को करीब तीन घंटे के दौरे पर कानपुर पहुंचे। उनका हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजे चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर उतरा यहां उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और प्राकृतिक खेती कार्यशाला-2026 में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को सम्मानित किया और प्राकृतिक खेती को नवीनतम तकनीक से जोड़ने का आह्वान किया।
जानकारी के मुताबिक अंतिम समय में सम्मानित होने वाले किसानों की सूची में बदलाव किया गया है। पहले जहां अधिक किसानों को सम्मानित करने की तैयारी थी, वहीं अब मुख्यमंत्री केवल 10 चयनित किसानों को सम्मानित करेंगे।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण तथा कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद है।
बता दे कि दोपहर बाद मुख्यमंत्री एचबीटीयू परिसर स्थित संयुक्त आयुक्त उद्योग सभागार में लोक निर्माण विभाग की मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में कानपुर मंडल की सड़क, पुल और अन्य निर्माण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा होगी।