अब लखनऊ-कानपुर के बीच दौड़ेगी रैपिड रेल, सीएम योगी का बड़ा ऐलान

Kanpur: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज एक ऐतिहासिक और बेहद बड़ी खुशखबरी दी.  उन्नाव में ₹5.70 अरब (570 करोड़) की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने तीन प्रमुख जनपदों, लखनऊ, उन्नाव और कानपुर के लोगों को रैपिड रेल (नमो भारत) का शानदार तोहफा दिया है. 

सीएम योगी ने कहा, ‘लखनऊ का विकास अब उन्नाव तक पहुंचेगा और कानपुर की ओर आगे बढ़ेगा.’ उन्होंने यह भी बताया कि उन्नाव और कानपुर के बीच गंगा पर दो और पुलों के प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली–मेरठ रैपिड रेल परियोजना की तर्ज पर लखनऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर तक रैपिड रेल सेवा के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है. 

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित आउटर रिंग रोड लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, बाराबंकी और रायबरेली को जोड़ेगी, जिससे एक बड़ा विकास क्लस्टर विकसित होगा और सभी क्षेत्रों को समान रूप से लाभ मिलेगा. योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्नाव में लगभग 700 एकड़ भूमि पर डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर और एक औद्योगिक क्लस्टर विकसित किया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. 

इसे भी पढ़ें:-WhatsApp ला रही है तगड़ा शॉर्टकट, अब बिना ऑनलाइन आए भेज सकेंगे मैसेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *