Delhi: दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मंगलवार तड़के एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद मामले के तीसरे मुख्य आरोपी हारून सैफी को गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
पुलिस को मंगलवार तड़के गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर उत्तर-पूर्वी जिले के स्पेशल स्टाफ की एक टीम ने एक अभियान चलाया। इस दौरान सिग्नेचर ब्रिज और खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के बीच के इलाके में हारून को रोका गया। पुलिस के अनुसार, इस दौरान आरोपी और पुलिस दल के बीच गोलीबारी हुई। जवाबी कार्रवाई में हारून के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने उसके कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी बरामद की है.
इसे भी पढ़ें:-लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में 16 कोचिंग सेंटर सील, 22 के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी