UP News: राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड में कई छात्रों की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन अब एक्शन मोड में नजर आ रहा है. इसी क्रम में कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने दो घंटे की कार्रवाई में 16 प्रतिष्ठानों को सील कर दिया. साथ ही 22 प्रतिष्ठानों को चिह्नित किया गया है. इन पर मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी. केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि नक्शे के विपरीत बने निर्माणों को सील किया जाएगा. बेसमेंट का प्रयोग पार्किंग व स्टोर की जगह अन्य गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा है उनको भी सील किया जाएगा. यह अभियान लगातर चलाया जाएगा.
इसे भी पढ़ें:-Vaishno Devi: बदला मौसम का मिजाज, भक्तों के उत्साह और आस्था में नही आई कोई कमी