पुलिस में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, 1600 पदों पर निकली भर्ती, आज ही करें आवेदन

Police Constable Recruitment 2026: पुलिस में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. कर्नाटक स्टेट पुलिस की तरफ से आर्म्ड पुलिस कॉन्स्टेबल के 1600 पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती अभियान के जरिए में 1421 पद जनरल कर्नाटक डिवीजन और 179 पद कल्याण कर्नाटक डिवीजन के लिए हैं. इच्छुक उम्मीदवार 22 जून से 22 जुलाई, 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट cetonline.karnataka.gov.in/kea पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

इस भर्ती अभियान के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को कन्नड़ भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए.

आयु सीमा

कैंडिडेट्स की उम्र सीमा की बात करें तो उनकी कम से कम उम्र 18 साल रखी गई है. इसके अलावा कैंडिडेट्स की अधिकतम उम्र 33 साल के बीच होनी चाहिए. रिजर्व्ड कैटेगरी के कैंडिडेट्स को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी.

सैलरी और परीक्षा का आयोजन

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 37,500 रुपये से 76,100 रुपये तक वेतन मिलेगा. भर्ती परीक्षा 6 सितंबर 2026 को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार आधिकारिक साइट की मदद ले सकते हैं.

आवेदन शुल्क

जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 500 रुपये रखी गई है, जबकि अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस देनी होगी. फीस जमा करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई 2026 है. उम्मीदवार आवेदन करने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करके अपने पास रख लें.

आवेदन कैसे करें?

  • आधिकारिक केईए पोर्टल cetonline.karnataka.gov.in/kea पर जाएं.
  • सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल (CAR/DAR) 2026 के लिए सक्रिय भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
  • अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करें
  • व्यक्तिगत और शैक्षिक विवरण भरें
  • फोटो और हस्ताक्षर को जेपीईजी प्रारूप में अपलोड करें
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें

इसे भी पढ़ें :-अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी आग, खाली बिल्डिंग होने से टला बड़ा हादसा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *