अलीगंज के बाद अब ठाकुरगंज के इरम स्कूल में लगी आग, खाली बिल्डिंग होने से टला बड़ा हादसा

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज फिर आग लगने की घटना हुई है. आज ये घटना ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में कैम्पवेल रोड स्थित इरम स्कूल में एक बड़ी लापरवाही के चलते आग लग गई. इरम स्कूल में आग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया क्योंकि कल (22 जून) ही अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में आग लगने से 15 लोगों की मौत हुई थी.

जानकारी के अनुसार, ठाकुरगंज के शेरपुर स्थित इरम स्कूल परिसर में सब कुछ सामान्य चल रहा था, तभी अचानक स्कूल के एक कमरे से धुएं का गुबार और तेजधुआँउठता दिखाई दिया. स्कूल के भीतर आग लगने की खबर से परिसर और आस-पास के पूरे रिहायशी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड (दमकल विभाग) को दी गई, जिसके बाद राहत और बचाव कार्य के लिए टीमें मौके पर पहुंच गईं.

इसे भी पढ़ें:-छत्तीसगढ़ में नक्सल डंप का खुलासा, आमाटोला के जंगल से मिला हथियारों का जखीरा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *