New Delhi: दिल्ली के उद्योग भवन इलाके के पास बने मजदूरों के कैंप में बुधवार को भीषण आग लग गई। जिसमे लगभग 200 मजदूरों के अस्थाई आवास जलकर राख हो गए। बता दे कि ये आग सेना भवन के पास लगी थी। आग बुझाने का काम सुबह से ही चल रहा था। मौके पर फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक यूनिट मौजूद थी। आग से काफी सामान जल गया है। लेकिन किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
मजदूरों के लिए बनवाया था अस्थायी कैंप
जानकारी के अनुसार फायर ऑफिसर संदीप दुग्गल ने बताया की यह सेना भवन के पास है। यह मजदूरों के रहने के लिए एक अस्थायी निर्माण है। उनका कैंप यहीं बना हुआ है। यहां छोटे एल. पी. जी सिलेंडर इस्तेमाल हो रहे हैं और अंदर बिजली के तार भी फैले हुए हैं। इसलिए हम आग लगने की सही वजह नहीं बता सकते, लेकिन इन दो वजहों में से कोई एक हो सकती है। आग बुझाने में लगभग तीन घंटे लगे।
बिजली के पैनल में आग लगने की मिली जनकारी
अधिकारी ने बताया कि तड़के तीन बजकर दो मिनट पर उद्योग भवन के पास स्थित मजदूरों के अस्थायी आवासों के नजदीक एक बिजली पैनल में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि आग टिन-शेड वाले कमरों में तेजी से फैल गई जिसके बाद उस पर काबू पाने के लिए बड़े पैमाने पर अग्निशमन अभियान चलाया गया।
इलाके में सेंट्रल विस्टा के तहत हो रहा काम
दमकलकर्मियों ने सुबह करीब 5:30 बजे तक आग पर काबू पा लिया। यह घटना उद्योग भवन के पास घटी। जहां केंद्र सरकार की व्यापक सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत हाल ही में काम शुरू हुआ है। 1950 के दशक के उत्तरार्ध में निर्मित उद्योग भवन राजधानी के प्रमुख सरकारी कार्यालय परिसरों में से एक है। इस क्षेत्र में पुनर्विकास कार्य जारी रहने के कारण पड़ोसी निर्माण भवन के गिराने के बाद अब उद्योग भवन को भी ध्वस्त किया जा रहा है।