दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, 4 लोगों की मौत, 2 गंभीर

Delhi-Mumbai Expressway: मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. जहां तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार  रेनॉल्ट ट्राइबर कार में कुल छह लोग सवार थे, जो महाराष्ट्र के औरंगाबाद से दिल्ली की ओर जा रहे थे. वाहन तेज गति में था और चालक ने कार का संतुलन खो बैठा, जिसके चलते कार सामने चल रहे ट्रक से जा भिड़ी.

एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस और एंबुलेंस टीम मौके पर पहुंची. काफी प्रयासों के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों का इलाज जारी है. उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

 हादसे में मृतकों की पहचान रविन्द्र काले, निवासी शास्त्री नगर, जवाहर कॉलोनी, औरंगाबाद तथा सचिन गंगाधर गजभारे, निवासी नाहर क्लिनिक के सामने, औरंगाबाद (महाराष्ट्र) के रूप में हुई है. शेष मृतकों एवं घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. निगरानी कैमरों और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:-यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *