यूपी भाजपा की नई टीम का एलान, लिस्ट में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री शामिल

Lucknow: यूपी भाजपा ने विधानसभा चुनाव से पहले नई टीम का एलान कर दिया है. इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं. इस टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है. साथ कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है. इसके अलावा 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी इसी टीम के साथ 2027 के रण में उतरेंगे.

पश्चिम क्षेत्र की कमान नबाब सिंह नागर, ब्रज क्षेत्र पूरन लाल लोधी, कानपुर क्षेत्र राम किशोर साहू, अवध क्षेत्र अवधेश द्विवेदी, काशी क्षेत्र अशोक चौरसिया और गोरखपुर क्षेत्र विनोद राय को सौंपी गई है. मोर्चों में रोहित मिश्रा युवा मोर्चा, प्रकाश पाल पिछड़ा मोर्चा, देवेन्द्र सिंह किसान मोर्चा, अशोक रावत अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बने हैं.

इन नेताओं को मिली प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

सुरेश राणा – उपाध्यक्ष
 सत्यपाल सैनी – उपाध्यक्ष
ब्रज बहादुर – उपाध्यक्ष
डॉ धर्मेंद्र सिंह – उपाध्यक्ष
 मोहित बेनीवाल – उपाध्यक्ष
देवेश कोरी – उपाध्यक्ष
प्रियंका रावत – उपाध्यक्ष
दुर्विजय शाक्य – उपाध्यक्ष
रमेश सिंह – उपाध्यक्ष
नीरज सिंह – उपाध्यक्ष
अर्चना मिश्रा – उपाध्यक्ष
पूजा पाल – उपाध्यक्ष
शंकर गिरी – उपाध्यक्ष
कामेश्वर सिंह – उपाध्यक्ष
कृतिका अग्रवाल – उपाध्यक्ष
सुरेश मौर्य – उपाध्यक्ष
राजेश यादव – उपाध्यक्ष
कृष्ण बिहारी राय – उपाध्यक्ष
आलोक गुप्ता – उपाध्यक्ष

इन नेताओं को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया

रामप्रताप सिंह चौहान – महामंत्री
गीता शाक्य – महामंत्री
अभिजात मिश्रा – महामंत्री
उपेंद्र रावत – महामंत्री
संजय राय – महामंत्री
शंकर लोधी – महामंत्री
दिलीप पटेल – महामंत्री
राजेश चौधरी – महामंत्री

इसे भी पढ़ें:-बिना किसी परेशानी के री-एग्जाम संपन्न, पीएम मोदी संतुष्ट परीक्षा आयोजन के लिए पूरी टीम की थपथपाई पीठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *