देश को मिला नया IB प्रमुख, IPS महेश दीक्षित को सौंपी गई कमान

New IB Chief: देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो को नया प्रमुख मिल गया है. केंद्र सरकार ने 1993 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को नया आईबी प्रमुख नियुक्त किया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने इस हाई-प्रोफाइल नियुक्ति को मंजूरी दी. महेश दीक्षित वर्तमान आईबी प्रमुख तपन कुमार डेका का स्थान लेंगे.

महेश दीक्षित के करियर का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा जम्मू-कश्मीर में बीता है. उन्होंने श्रीनगर में आईबी के सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) के प्रमुख के रूप में काम किया. साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद घाटी में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और खुफिया ऑपरेशंस की कमान संभालने में उनकी भूमिका बेहद अहम रही थी.

उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित घुसपैठ नेटवर्क को ध्वस्त करने, देश विरोधी कट्टरपंथ पर लगाम लगाने और खुफिया नेटवर्क को मजबूत करने में कई संवेदनशील ऑपरेशंस का नेतृत्व किया है. इसके अलावा, उन्होंने देश के लिए बड़ी चुनौती रहे वामपंथी उग्रवाद (नक्सलवाद) से जुड़े मोर्चों पर भी आईबी के भीतर कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं.

आईपीएस अधिकारी महेश दीक्षित को अपने 33 साल के पूरे कार्यकाल में कई पदकों से सम्मानित हो चुके हैं. उन्हें 2004 में पुलिस आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक और सराहनीय सेवा के लिए 2009 में पुलिस पदक मिला था. इसके अलावा 2016 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से नवाजा गया था.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, जानें 26 जून का लेटेस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *