डिवाइडर से टकराने के बाद गैस टैंकर में लगी भीषण आग, टोल प्लाजा के 7 कर्मी झुलसे, एक का मिला कंकाल

Kaushambi: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब एलपीजी गैस से भरा एक टैंकर सिहोरी टोल प्लाजा से टकराने के बाद आग की चपेट में आ गया. टक्कर के तुरंत बाद जोरदार धमाका हुआ और कुछ ही पलों में आग ने पूरे इलाके को अपनी गिरफ्त में ले लिया. हादसे में 5 टोल कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए हैं. वहीं, टैंकर के कैबिन में बैठे एक शख्स की जलकर मौत हो गई. 

हादसा शुक्रवार सुबह 6.00 बजे हुआ जब एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर टोल प्लाजा से जा टकराया. टक्कर के बाद तेज ब्लास्ट हुआ और चारों ओर आग का गुबार फैल गया. टैंकर के केबिन में बैठा ड्राइवर जिंदा जल गया. वहीं, गंभीर रूप से झुलसे हुए लोगों में टोल प्लाजा के कर्मचारी शामिल हैं. 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचीं. आग इतनी भीषण थी कि बुझाने में पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को चार घंटे का समय लग गया. आग बुझाने के बाद टैंकर के अंदर से एक व्यक्ति का कंकाल मिला. कैबिन में बैठे दूसरे शख्स ने कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन वह भी गंभीर रूप से झुलस गया.

हादसे में कुल सात लोग घायल हुए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार सभी गंभीर रूप से झुलसे हैं और उन्हें विशेष बर्न वार्ड में भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है. 

इसे भी पढ़ें:-रेलवे से लेकर LPG तक, 1 जुलाई से बदल जाएंगे कई बड़े नियम; जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *