भारत में लॉन्च हुई कैंसर की नई दवा, जानें कितनी है कीमत?

New cancer drug: भारत में कैंसर के इलाज को लेकर एक नई उम्मीद जगी है. अमेरिकी फार्मा कंपनी एली लिली एंड कंपनी (Eli Lilly) ने अपनी कैंसर रोधी दवा टैनस्ट्राइव (Tanstrive) को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. कंपनी का दावा है कि यह दवा उन मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है, जिनके कैंसर का संबंध RET नाम के एक विशेष जीन परिवर्तन से है. हालांकि, इस दवा की कीमत 2.15 लाख रुपये प्रति बॉक्स है, जिसका एक बॉक्स 14 दिन के इलाज के लिए जरूरी दवाएं हैं.

कंपनी के अनुसार, टैनस्ट्राइव को इस तरह तैयार किया गया है कि यह सीधे आरईटी जीन अल्टरेशन को निशाना बनाती है. यह उन असामान्य सिग्नलिंग पाथवे को ब्लॉक करती है, जिनकी वजह से कैंसर सेल्स तेजी से बढ़ती हैं. यह एक ओरल दवा है, जिसे मरीज को दिन में दो बार लेना होता है. दवा 40 mg, 80 mg, 120 mg और 160 mg की टैबलेट में उपलब्ध है, ताकि डॉक्टर मरीज की जरूरत के हिसाब से डोज तय कर सकें.

जानकारी के मुताबिक, टैनस्ट्राइव भारत में ऐसे मरीजों के लिए टार्गेटेड थेरेपी तक पहुंच बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनके कैंसर का संबंध आरईटी जीन अल्टरेशन से है. नई दवा को लेकर यह समझना जरूरी है कि इसे हर कैंसर मरीज के लिए इलाज नहीं माना जा सकता. यह सिर्फ उन मरीजों के लिए है, जिनमें RET जीन अल्टरेशन पाया जाता है. इसलिए किसी भी तरह का इलाज शुरू करने से पहले ऑन्कोलॉजिस्ट की सलाह और जरूरी जांच कराना बेहद जरूरी है.

इसे भी पढ़ें:-अगरतला के एक अपार्टमेंट में जबरदस्त धमाका, कई घायल, दीवारें क्षतिग्रस्त-खिड़कियां चकनाचूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *