18 साल बाद साथ नजर आएंगे सैफ-अक्षय, फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज डेट आई सामने

Haiwaan: अक्षय कुमार, सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘हैवान’ इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. बड़े पर्दे पर अक्सर हंसी-ठिठोली करने वाले अक्षय इस फिल्म में लंबे समय बाद निगेटिव भूमिका में नजर आने वाले हैं, जिसके चलते इस फिल्म की चर्चा और भी जोरों पर हैं. सुपरस्टार के फैन उन्हें इस किरदार में देखने के लिए उत्सुक हैं. फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है और अब फिल्म की रिलीज डेट भी तय हो चुकी है.

18 साल बाद साथ काम करेंगे अक्षय- सैफ

वैसे ‘हैवान’ में सिर्फ अक्षय कुमार ही नहीं, बल्कि सैफ अली खान भी उनके साथ नजर आएंगे. फिल्म के जरिए दोनों एक्टर्स 18 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे. इससे पहले आखिरी बार दोनों एक्टर्स 2008 में रिलीज हुई फिल्म ‘टशन’ में साथ दिखाई दिए थे. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय कई साल बाद रवीना टंडन के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आए.

कब रिलीज होगी फिल्म?

शनिवार को फिल्म ‘हैवान’ के मेकर्स ने जानकारी दी कि यह फिल्म इस साल 11 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोड्क्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने मिलकर किया है. वहीं प्रियदर्शन ने इसका निर्देशन किया. कहानी रोहन शंकर ने लिखी है, जो इससे पहले ‘सैय्यारा’ जैसी हिट फिल्म के डायलॉग लिख चुके हैं. 

इसे भी पढ़ें:-भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र है वंदे मातरम: गृह मंत्री अमित शाह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *