एलजी मनोज सिन्हा ने हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ की बाबा अमरनाथ की प्रथम पूजा, तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Jammu and Kashmir: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को पवित्र अमरनाथ गुफा का प्रथम पूजा संपन्न कर अमरनाथ यात्रा 2026 का विधिवत शुभारंभ कर दिया है। इस अवसर पर उन्होंने बाबा बर्फानी से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की प्रार्थना की।

एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि 3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के लिए प्रशासन, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड, सेना, पुलिस, सुरक्षाबल, स्थानीय लोग पूरी समन्वय भावना के साथ कार्य कर रहे हैं। सभी का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और यादगार यात्रा का अनुभव करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष यात्रा के लिए आधारभूत ढांचे और श्रद्धालुओं की सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के लोगों के सहयोग से प्रशासन पूरी तरह तैयार है और बाबा अमरनाथ के भक्तों के स्वागत के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

बता दे कि समुद्र तल से 3888 मीटर ऊंचाई पर स्थित बाबा अमरेश्वर धाम की तीर्थयात्रा तीन जुलाई से शुरू हो रही है। यात्रा में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बहु स्तरीय सुरक्षा घेरा का बनाया गया है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अब तक 3.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। श्रीनगर मौसम केंद्र के अनुसार प्रथम पूजा के दौरान मौसम साफ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *