Power Bank: स्मार्टफोन तो आज हर इंसान की जरुरत बन चुका है. लेकिन फोन की बैटरी भी लोगों को काफी परेशान करती है. अक्सर, देखा जाता है कि सफर के दौरान या फिर किसी मीटिंग में लोग फोन की बैटरी से परेशान होकर पावरबैंक का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि पावरबैंक सिर्फ स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए नहीं है. इस गैजेट से आप और भी कई सारे डिवाइस को आसानी से चार्ज कर सकते हैं.
पावर बैंक से चार्ज किए जाने वाले 5 प्रमुख डिवाइस
- स्मार्टवॉच और फिटनेस बैंड: इनमें छोटी बैटरी होती है, जिन्हें पावर बैंक से आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
- वायरलेस ईयरबड्स: सफर के दौरान अगर आपके TWS इयरबड्स की बैटरी खत्म हो जाए, तो इन्हें पावर बैंक से तुरंत चार्ज किया जा सकता है.
- टैबलेट और ई-रीडर: बड़े डिस्प्ले वाले टैबलेट्स को पावर बैंक से चार्ज किया जा सकता है, जिसके लिए 20W या उससे ज्यादा आउटपुट वाले पावर बैंक सबसे अच्छे रहते हैं.
- पोर्टेबल गेमिंग कंसोल: हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस की बैटरी लंबे गेमिंग सेशन में जल्दी खत्म हो जाती है, जिसे पावर बैंक का बैकअप देकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
- मिनी USB एक्सेसरीज: बिजली जाने पर या सफर में USB फैन, मिनी LED लाइट, और पोर्टेबल ब्लूटूथस्पीकर जैसी एक्सेसरीज को पावर बैंक से चलाया और चार्ज किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें:-एलजी मनोज सिन्हा ने हर हर महादेव’ के जयघोष के साथ की बाबा अमरनाथ की प्रथम पूजा, तीन जुलाई से शुरू होगी यात्रा