दिल्ली में कल से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, घर-घर जाकर फॉर्म देंगे BLO, जानें प्रक्रिया

Delhi: भारत निर्वाचन आयोग ने केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी की SIR की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया है.  दिल्ली के चीफ इलेक्शन ऑफिसर अशोक कुमार ने बताया कि 30 जून से बीएलओ घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म देना शुरू करेंगे. प्रत्येक मतदाता को दो-दो एन्यूमरेशन फॉर्म दिए जाएंगे, जिसमें से एक इन्यूमेरेशन फॉर्म उनको भर करके बीएलओ को वापस देना होगा और उसकी स्लिप लेनी होगी. उस फॉर्म में दी गई डिटेल के आधार पर बीएलओ मतदाता की मैपिंग करेंगे. मैपिंग सही पाए जाने पर उसको सत्यापित कर दिया जाएगा.

SIR की पूरी प्रक्रिया

  • बीएलओ 30 जून से 29 जुलाई तक घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे.
  • हर मौजूदा वोटर को एन्यूमरेशन फॉर्म की दो कॉपी मिलेंगी.
  • वोटर्स को भरा हुआ एक एन्यूमरेशन फॉर्म बीएलओ को वापस करना होगा और पावती (एक्नॉलेजमेंट) लेनी होगी.
  • अगर घर बंद मिलता है तो बीएलओ कम से कम 3 बार जाएंगे.
  • ड्राफ्ट वोटर लिस्ट 5 अगस्त को जारी की जाएगी.
  • दावे और आपत्तियां 5 अगस्त से 4 सितंबर तक दर्ज की जा सकती हैं.
  • 3 अक्टूबर तक दावों और आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा.
  • फाइनल वोटर लिस्ट 7 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

दिल्ली में वर्तमान में वोटर्स का आंकड़ा

  • कुल वोटर्स: 1,45,10,298
  • पुरुष: 77,11,132
  • महिला: 67,98,142
  • थर्ड जेंडर: 1,024
  • PWD वोटर्स: 76,155
  • 18-19 आयु वर्ग: 3,29,130
  • 100+ उम्र के वोटर्स: 192
  • पोलिंग स्टेशन: 13,033

इसे भी पढ़ें:-सीएम योगी ने जनता दर्शन में फरियादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *