Awarapan 2: ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर आते ही सनसनी फैला दी है. इस अगस्त रिलीज होने वाली फिल्म के 1.5 मिनट के इस टीजर ने जहां एक तरफ फैंस की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं, वहीं दूसरी तरफ इसे लेकर इंटरनेट पर बहस भी छिड़ गई है. अदिवि शेष से लेकर तमाम फिल्म क्रिटिक्स और फैंस इमरान हाशमी की इस मासी वापसी को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं.
‘आवारापन 2′ का टीजर
‘आवारापन 2’ के टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के किरदार से होती है जो बाइक चला रहा है और वह दमदार डायलॉग बोलता है, ‘कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती, उनकी कहानी, दूसरे के लिए लिखी जाती है.’ इसके बाद उन्हें आवारापन में श्रिया सरन के किरदार आलिया हामिद को श्रद्धांजलि देते हुए दिखाया गया है. शबाना आजमी फिल्म की मेन विलेन हैं.
बैकग्राउंड में फेमस गाना ‘तो फिर आओ’ बज रहा है, इमरान को यह कहते हुए सुना जा सकता है, ‘दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा.’ टीजर में दिशा पाटनी, शबाना आजमी और कई कलाकारों की झलक भी दिखाई गई है. ये इमरान हाशमी की इस लाइन के साथ खत्म होता है, ‘इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या मैं.’
‘आवारापन 2′ की रिलीज डेट
‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी ‘शिवम पंडित’ के तौर पर वापसी कर रहे हैं. यह वही किरदार है जिसने उन्हें यादगार परफॉर्मेंस दी थी. इस सीक्वल में दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी हैं. विशेष फिल्म्स की प्रोड्यूस और नितिन कक्कड़ की निर्देशित यह फिल्म 14 अगस्त, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में 1 जुलाई से लागू होगी नई EV पॉलिसी, 4 साल में होगा ₹15,000 करोड़ का निवेश