UPTET की परीक्षा आज से शुरू, सभी केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

Uptet exam 2026: उत्तर प्रदेश में आज से UPTET (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा शुरू हो गई है. 4 जुलाई तक चलने वाली UPTET परीक्षा में राज्य के 60 जिलों में 955 केंद्रों पर करीब 20 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं. इस परीक्षा की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सेंटर्स पर फोर्स की तैनाती के साथ CCTV से भी निगरानी की जा रही है. इस बड़ी परीक्षा की अहमियत को ध्यान में रखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद मोर्चा संभाल लिया है और खुद पूरे एग्जाम की मॉनिटिरिंग कर रहे हैं.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) को निर्देश दिया है कि जो शिक्षक पहले से पढ़ा रहे हैं, उन्हें परीक्षा पास करने के पर्याप्त मौके दिए जाएं ताकि किसी को भी अवसर की कमी के कारण दिक्कत न हो. इन इम्तिहानों के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.परीक्षा देने आए लोगो का कहना है की इंतजाम तो अच्छे हैं बस पेपर लीक ना हो, सब मेहनत बेकार हो जाती है.

इसे भी पढ़ें:-घर में लगाएं ये खास पौधे, सुख-समृद्धि और मां लक्ष्मी की बरकेगी कृपा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *