CBSE ने जारी किया कंपार्टमेंट एग्जाम का शेड्यूल, 8 जुलाई तक करें आवेदन

CBSE Compartment Exam: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट एग्जाम 2026 के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके साथ ही बोर्ड ने संबंधित स्कूलों के पात्र छात्रों को लिस्ट ऑफ कैंडिडेट ऑनलाइन जमा करने के निर्देश भी जारी किए हैं. परीक्षा 28 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी. बोर्ड के अनुसार, स्कूलों को 30 जून से 8 जुलाई के बीच परीक्षा संगम पोर्टल के जरिए सभी पात्र छात्रों का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. 

फीस की बात करें तो भारत के स्टूडेंट्स के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित है. वहीं नेपाल के स्टूडेंट्स के लिए 1100 व भारत से बाहर के देशों के स्टूडेंट्स के लिए 2200 रुपये फीस निर्धारित है. दृष्टिबाधित स्टूडेंट्स को एग्जाम फीस से छूट दी गई है.

इसे भी पढ़ें:-दिल्ली में ISI से जुड़े 4 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, ड्रोन के जरिए मंगाते थे हथियार और नशीले पदार्थ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *