बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आज जम्मू से रवाना होगा श्रद्धालुओं का पहला जत्था

Amarnath yatra: जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बाबा बर्फानी के दर्शन की अभिलाषा लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था 2 जुलाई को बालटाल और नुनवान आधार शिविरों में पहुंचेगा। यात्रा को लेकर घाटी पूरी तरह शिवमय हो गई है और प्रशासन अमरनाथ श्राइन बोर्ड तथा सुरक्षा एजेंसियां श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

श्रद्धालुओं का पहला जत्था आज जम्मू से होगा रवाना

अमरनाथ यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो रही है। 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित बाबा बर्फानी के दर्शन की पवित्र यात्रा 48 किमी लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किमी लंबे बालटाल मार्ग से शुरू हो गई है। श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से रवाना किया जाएगा।

बता दे कि बालटाल और नुनवान दोनों आधार शिविरों में भव्य लंगर, पंडाल और अन्य सुविधाएं तैयार हैं। देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए उत्साहित हैं। शिविरों में भक्ति गीतों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्री बाबा अमरनाथ बर्फानी सेवा संस्थान, लखनऊ के स्वामी अर्पिता नंद ने बताया कि वे पिछले नौ वर्षों से लगातार यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं और इस बार भी पूरी तैयारी के साथ पहुंचे हैं। वहीं सेवादार रत्नेश वर्मा ने बताया कि मजबूत सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले कई वर्षों रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

अभेद्य सुरक्षा घेरा

यात्रा को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। भारतीय सेना ऑपरेशन शिवा के तहत ऊंचाई वाले इलाकों, संवेदनशील मार्गों और दर्रों पर लगातार निगरानी रख रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ऑपरेशन हॉक आई के माध्यम से खुफिया निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है। सेना, पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से यात्रा मार्ग की सुरक्षा में तैनात हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *