New Delhi: विदेश मंत्री एस.जयशंकर आज से खाड़ी देशों की यात्रा करेगें। जो पांच से 10 जुलाई तक चार खाड़ी देशों कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान इन देशों के दौरे पर रहेगे। बता दे की एस.जयशंकर ऐसे समय में यात्रा कर रहे है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हालात तेजी से बदल रहे हैं।
विदेश मंत्रालय के अनुसार, खाड़ी देशों का अपना दौरा पूरा करने के बाद, वह 13 जुलाई को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद यूएनएससी में साल 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत के आधिकारिक अभियान की शुरुआत करने न्यूयॉर्क जाएंगे। यात्रा के अंतिम चरण में एस.जयशंकर यूरोपीय संघ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक में भाग लेने के लिए बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स जाएंगे।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर 5 से 10 जुलाई तक कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे, उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान वह अपने समकक्षों और वहां के नेताओं से मुलाकात करेंगे। यह यात्रा चारों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर केंद्रित होगी। इससे क्षेत्रीय घटनाक्रमों तथा आपसी हित के मुद्दों पर विचार-विमर्श का अवसर मिलेगा।
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव भी तीसरी भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और प्रौद्योगिकी परिषद टीटीसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए ब्रुसेल्स जाएंगे। यह बैठक हाल ही में संपन्न हुए भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को और मजबूत करेगी और इसके कार्यान्वयन में मदद करेगी।